![]() |
प्रतापगढ़ जिले में होगी अब ऑनलाइन रजिस्ट्री, सभी तहसीलों को निर्देश जारी।
मंगलवार से प्रतापगढ़ के सभी तहसीलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री होगी। ऑनलाइन बैनामा लिखाने पर इसकी जांच-पड़ताल भी ऑनलाइन ही की जायेगी।
उक्त जानकारी ए०आई०जी० स्टांप अविनाश पांडेय दी है और बताया है कि यूपी के अन्य जिलों में पहले से ही ऑनलाइन रजिस्ट्री का प्रावधान जारी था। जो जिले बाकी थे उन सभी जिलों में मंगलवार से ऑनलाइन रजिस्ट्री का प्रावधान लागों किया जायेगा। इस संबंध में सभी रजिस्ट्रार को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खरीदार और विक्रय करने वाले बैनामा स्टांप पर लिखाने के बाद पहले ऑनलाइन उपलब्ध प्रारूप भरेंगे। बाद इसके ऑनलाइन ही जांच की जाएगी। आवेदन पूरा होने पर उसे स्वीकृति प्रदान की जायेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि अभी जनपद के लोगों को भी स्टांप या ई-स्टांप पर बैनामा लिखना होगा।
