![]() |
कुंडा, प्रतापगढ़| लव, सेक्स और धोखा जैसी कहानियां तो बहुत होंगी, मगर प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में जो कहानी प्रकाश में आयी है, वो हैरान कर देने वाली है। दरअसल ये कहानी प्यार नहीं बल्कि बलात्कार से शुरू हुई। फिर समाज के दबाव और लोकलाज के कारण आरोपी और पीड़िता का शादी तय हो गया है। पीड़िता ने भी अपनी परिस्थितियों और मज़बूरी से समझौता करते उसे अपने दिल में जगह दे भी दी, लेकिन आरोपी ने फिर धोखा दिया। आरोपी जब चोरी-चुप्पे से शादी करने के लिए निकला तो पीड़िता ने सीधा थाने पहुँच कर मदद की गुहार लगाईं। ऐसे में दुष्कर्म का आरोपी शादी के मंडप की जगह फिर से थाने पहुंच गया।
दरअसल ये कहानी है कुंडा कोतवाली अंतर्गत सगरा ताजपुर नामक एक गांव की। जहाँ दिनांक 5 नवंबर की शाम एक लड़की अपने घर पर अकेली थी। इस बीच घर पर एक रिश्तेदार आया और उसने लड़की से जबरन जिस्मानी सम्बन्ध बना डाला। रोटी बिलखती जब लड़की ने अपने परिजनों को इसकी शिकायत की तो परिजन आगबबुला हो गए। रिश्तेदार युवक के घर सूचित करने के बाद पीड़ित के परिजन थाने जाने लगे। इस बीच दुष्कर्म के आरोपी युवक के परिजन आ गए और रिश्तेदारी का वास्ता और लड़के से गलती हो गई आदि कि बाते बना कर समझौता करने लगे। स्थानीय लोगों ने भी दोनों की शादी करा कर बात को रफा-दफा करने की बात कही। लोकलाज और बदनामी न हो इसलिए पीड़ित पक्ष भी शादी के प्रस्ताव से समझौता कर लिया।
समझौते के बाद आरोपी युवक ने परिजनों और पीडिता को शादी का दिलासा देकर अपने हीरागंज स्थित अपने स्टूडियो में लड़की को बुलाकर वहां भी उससे दुराचार किया। लेकिन अब आरोपी युवक लड़की से शादी करने से मना कर रहा है. शादी की बात करने पर अब वह गाली-गलौच करते हुए जान से मार डालने की भी धमकी देने लगा. दरअसल आरपी दूसरी शादी करे के फिराक में है। 6 दिसम्बर को उसकी तिलक व 12 दिसंबर को बारात जानी थी।
इसके बाद तो युवती सीधे कुंडा कोतवाली पहुँच गई और दुराचार किए जाने की तहरीर दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के परिजनों को हिरासत में ले लिया। और पुलिस द्वारा जांच कर कार्रवाइ की जा रही है।
