![]() |
शनिवार को बाबागंज ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र के प्रधानों ने 1 दिन का धरना दिया। प्रधानों ने बाबागंज ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे उसके बाद पूरे ब्लॉक के हर एक ऑफिस में ताला लगा दिया और नारेबाजी की। इन प्रधानों कहना था कि नए आदेश से पात्रों को ही बाहर कर दे रहे हैं अधिकारी। जिले से तत्काल डी.सी. मनरेगा को बदल दिया जाय यह डी. सी. कई वर्षों से जिले में जमा है। मनरेगा के लिए लेबर बजट भी तत्काल ग्राम पंचायतों के कार्य के अनुरूप बढ़ाया जाय ऐसी ही मांगो को लेकर प्रधानसंघ ने किया धरना प्रदर्शन किया। प्रधानों ने अपना ज्ञापन बी.डी.ओ. बाबागंज निरंकार मिश्रा को सौंपा ।
