खुलेआम घूम रहे हैं जिला बदर अपराधी, पुलिस ने ही दिया संरक्षण - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 15 नवंबर 2017

खुलेआम घूम रहे हैं जिला बदर अपराधी, पुलिस ने ही दिया संरक्षण


प्रतापगढ़ में अपराधियों का बोलबाला है और पुलिस सोई हुई है। थाना आसपुर देवसरा अंतर्गत हल्का नंबर 3 के ग्राम मझगवां में सुधाकर पांडे व कृष्णमूर्ति पांडे जो कि जिला बदर अपराधी हैं। इन्होंने थाना जैसे खरीद लिया है। ये इतने तेज हैं कि ग्राम सभा की जमीन भी कब्जा कर लिए हैं और अवैध रूप से कटिया लगाकर ट्यूबवेल चलाते हैं तथा गांव में इनके अनैतिक कृत्यों का विरोध करने वालों को यह जान से मार डालने की धमकी भी देता है। इनके विरुद्ध स्थानीय थाना आसपुर देवसरा कोई कार्यवाही नहीं करता है जिससे इनका मनोबल बढ़ा हुआ है जिला बदर अपराधी होने के बाद भी यह गांव में ही रहते हैं। इनको थाना आसपुर देवसरा का सह प्राप्त है। पुलिस कोई कार्यवाई नहीं करती है।