विकास खण्ड पट्टी का जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने किया निरीक्षण - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 2 जनवरी 2018

विकास खण्ड पट्टी का जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने किया निरीक्षण



जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त विकास पट्टी का निरीक्षण किये। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने विकास खण्ड पट्टी के ग्राम पंचायतो के सम्बन्ध में जानकारी ली तो खण्ड विकास अधिकारी आरती सिंह द्वारा बताया गया कि पट्टी में 62 ग्राम पंचायते है। उन्होने विकास खण्ड पट्टी परिसर में आवास के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि आवासीय भवन जर्जर है जिसके लिये पी0डब्लू0डी0 को बेकार घोषित करने के लिये पत्र लिखा गया था लेकिन अब तक कोई पत्र नही आया। जिसके लिये जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य वित्त आयोग के बजट से मरम्मत करवा सकते है। उन्होने बजट के सम्बन्ध में जानकारी ली तो सम्बन्धित विभाग के लेखाकार शिवमोहन अनुपस्थित थे जिसके लिये खण्ड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगायी और शिव मोहन पाण्डेय के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये पी0डी0 परियोजना को निर्देशित किये।