![]() |
| File: representational |
प्रतापगढ़| आजकल की लूट और चोरी की दुनिया में भी कुछ लोग ईमानदार और नेक हैं। ऐसा ही ईमानदारी का काम प्रतापगढ़ के राजकुमार मोदनवाल ने कानपुर के चंद्रानगर निवासी जीनत रविवार शाम किसी काम से प्रतापगढ़ आई थी। उसका बैग स्टेशन रोड पर राजकुमार मोदनवाल की चाय की दुकान पर छूट गया। राजकुमार ने बैग अपने पास रख लिया। सोमवार को जीनत अपना बैग खोजते हुए दुकान पर पहुंची और बैग छूटने की बात पूछने लगी। राजकुमार ने महिला से बैग का रंग पूछने के बाद उसे वापस कर दिया। महिला ने बैग खोला तो उसमें जेवर व अन्य सामान सुरक्षित थे। जीनत राजकुमार को दुआएं देती हुई चली गई। इसकी जानकारी होने पर लोग राजकुमार की सराहना करने लगे।
