जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा ग्रामों/तहसीलों/थानो आदि का भ्रमण किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत दिनांक 02 जनवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक तहसील पट्टी में तहसील दिवस की अध्यक्षता करेगे। अपरान्ह 3 बजे से अपरान्ह 4.30 बजे तक जिलाधिकारी विकास खण्ड पट्टी का निरीक्षण एवं विकास कार्यो की समीक्षा करेगे। अपरान्ह 4.30 बजे से अपरान्ह 5.30 बजे तक विकास खण्ड पट्टी के एक ओ0डी0एफ0 ग्राम में राजस्व विकास कार्यो का निरीक्षण एवं समीक्षा करेगे। रात्रि विश्राम जिलाधिकारी निरीक्षण गृह तहसील पट्टी में करेगे।
दिनांक 03 जनवरी को जिलाधिकारी द्वारा पूर्वान्ह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पट्टी का निरीक्षण किया जायेगा। दोपहर 12.30 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक जिलाधिकारी तहसील पट्टी के कार्यालय व राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करेगे। इसके उपरान्त जिलाधिकारी अपरान्ह 2 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक कोतवाली पट्टी का निरीक्षण एवं अपरान्ह 3.30 बजे से अपरान्ह 4.30 बजे तक नगर पंचायत पट्टी का निरीक्षण करेगे।
दिनांक 10 जनवरी को जिलाधिकारी पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तहसील कुण्डा का निरीक्षण करेगे। दोपहर 12.30 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे थाना कोतवाली कुण्डा का निरीक्षण, अपरान्ह 1.30 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे विकास खण्ड कुण्डा का निरीक्षण एवं अपरान्ह 2.30 बजे अपरान्ह 4.30 बजे तक विकास खण्ड कुण्डा के एक ओ0डी0एफ0 ग्राम में राजस्व विकास कार्यो का निरीक्षण एवं समीक्षा करेगे।
दिनांक 17 जनवरी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक तहसील लालगंज में तहसील दिवस की अध्यक्षता करेगें, अपरान्ह 3 बजे से अपरान्ह 4.30 बजे तक विकास खण्ड लालगंज का निरीक्षण एवं विकास कार्यो की समीक्षा तथा अपरान्ह 4.30 बजे से अपरान्ह 5.30 बजे तक विकास खण्ड लालगंज के एक ओ0डी0एफ0 ग्राम में राजस्व विकास कार्यो का निरीक्षण एवं समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। रात्रि विश्राम जिलाधिकारी निरीक्षण गृह तहसील लालगंज में करेगे। दिनांक 18 जनवरी को जिलाधिकारी महोदय पूर्वान्ह 10.30 बजे दोपहर 12.30 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज का निरीक्षण करेगे। दोपहर 12.30 बजे से अपरान्ह 2.00 बजे तहसील लालगंज के कार्यालय व राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण, अपरान्ह 2.00 बजे अपरान्ह 3.30 बजे तक कोतवाली लालगंज का निरीक्षण एवं अपरान्ह 3.30 बजे से अपरान्ह 4.30 बजे तक नगर पंचायत लालगंज का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा।
दिनांक 27 जनवरी को जिलाधिकारी पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तहसील सदर के कार्यालय व राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण, दोपहर 12.30 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे कोतवाली नगर का निरीक्षण, अपरान्ह 3.00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखपाल नगर का निरीक्षण एवं अपरान्ह 4 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक जिलाधिकारी महोदय विकास खण्ड सदर के एक ओ0डी0एफ0 ग्राम में राजस्व विकास कार्यो का निरीक्षण एवं समीक्षा करेगे। दिनांक 04 फरवरी को जिलाधिकारी महोदय पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक तहसील रानीगंज का निरीक्षण, अपरान्ह 2.30 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक थाना रानीगंज का निरीक्षण एवं अपरान्ह 3.30 बजे से अपरान्ह 5.30 बजे तक विकास खण्ड के एक ओ0डी0एफ0 ग्राम में राजस्व व विकास कार्यो का निरीक्षण एवं समीक्षा की जायेगी।
