![]() |
प्रतापगढ़| बुधवार को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी को भंग कर पार्टी ने कई जिलाध्यक्षों को उनके पद से हटाकर उनके स्थान पर नये जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है।
![]() |
प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी की हाई कमान ने पूर्व विधायक रामसिंह पटेल को सपा की कमान सौंपी है। समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष भैया राम पटेल के स्थान पर जिले के पट्टी पट्टी विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक रहे रामसिंह पटेल को नये जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है। इस दौरान पूर्व विधायक के समर्थकों में उत्साह देखा गया। भैया राम पटेल पर निकाय चुनावों के दौरान पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप लगे थे, साथ ही साथ पटेल पर नगर पालिका की चेयरमैन सपा प्रत्याशी के विरुद्ध लगातार कार्य करने के आरोप भी लगे थे।

