![]() |
हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव के ग्रामीण पिछले कई दिन से एक जंगली जानवर के खौफ में रह रहे हैं। यहाँ जंगली सुअर ने आफत मचा दिया हैं। मंगलवार को सोनई का पुरवा बेंती के नन्हे लाल यादव का 17 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार यादव सुबह घर से बाहर सड़क की ओर जा रहा था। इसी दौरान जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर जख्म हो गया। इसी तरह 45 वर्षीय राजू पुत्र मुन्ना और गाव की ही जमुना पटेल की 40 वर्षीय धर्मपत्नी चंद्रकली को मंगलवार के दिन जंगली सुअर ने उस वक्त दौड़ा लिया, जब वह खेत जा रही थी। फ़िलहाल शोर शराबा सुनकर लाठी-डंडा लेकर गाँव वालो ने जंगली सुअर को खदेड़ दिया। इस वक्त पूरे गाव में दहशत और भय की स्थिति बरकरार है। ज्ञात हो कि बेंती सूबे के पूर्व मंत्री और बहुचर्चित कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का गाँव है, यहाँ उनकी कोठी भी है।
