कुंडा नगर वासियों के लिए खुशखबरी, क्षय रोग के जांच के लिए लगेगा सीएचसी कुंडा में मशीन - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

कुंडा नगर वासियों के लिए खुशखबरी, क्षय रोग के जांच के लिए लगेगा सीएचसी कुंडा में मशीन


कुंडा | जनपद के कुंडा तहसील क्षेत्र के क्षय रोगियों को अब उपचार कराने हेतु जिला मुख्यालय व इलाहबाद नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि सीएचसी कुंडा  में ही क्षय रोगियों की जांच हेतु सीवीनाट मशीन बहुत जल्द लगने वाली है। इससे क्षय रोगियों के कफ के साथ-साथ ही अन्य जांच भी आसन हो जायेगा। बुधवार के दिन जिला मुख्यालय के क्षयरोग हॉस्पिटल से आयी टीम ने सीएचसी कुंडा में लगने वाली मशीन के लिए कमरे का इंस्पेक्शन किया। 

ईस दौरान टीम में शामिल रहे राजेंद्र तिवारी, सरवर हुसैन, हेमंत शुक्ला, विजय राज मिश्र ने कहा की आजतक कुंडा के क्षयरोग के मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ जाना पड़ता था, मगर अब यह सुविधा सीएचसी कुंडा में उपलब्ध होगी, जिससे यह जांच आसानी से हो सकेगीऔर मरीजो को भी आराम हो जायेगा। इसके लिए एक मशीन जिला मुख्यालय पर स्थापित है तो दूजी अब सीएचसी कुंडा में लगने जा रही है।