ठंड व कोहरे के चलते डीएम ने किया था छुट्टी का ऐलान, लेकिन खुले रहे स्कूल - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

ठंड व कोहरे के चलते डीएम ने किया था छुट्टी का ऐलान, लेकिन खुले रहे स्कूल


प्रतापगढ़ | बुधवार को जिले में कंपकंपाती ठंड में जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना कर अधिकतर प्राइवेट स्कूल संचालकों ने अपने स्कूल खोले रखा था। ऐसा मामला सिटी से लेकर गाँव तक देखा गया जहाँ डीएम के निर्देशों की अवहेलना कर विद्यालय खुला रहा। कोहरे और ठंड के दौरान बच्चों को विद्यालय जाना पड़ा। सिटी में कई विद्यालय रोज की तरह खुले रहे तो पर कुछ ने अपने यहां छुट्टी दे दी थी। 

जिलाधिकारी शम्भू कुमार के निर्देश पर BSA ने मंगलवार को प्रतापगढ़ जिले के सभी क्लास 1 से लेकर 8 तक के विद्यालयों को ठंड के कारण दिनांक 28 दिसंबर तक अवकास रखने का आदेश जारी किया था। बावजूद डीएम के निर्देशों का पालन नही हो सकता, जबकि इसका कड़ाई से पालन कराने का निर्देश खंड शिक्षाधिकारी को प्रेषित किया गया था।

बुधवार को मंगरौरा के क्षेत्र में ज्यदातर कक्षा 1 से 8 तक के प्राइवेट विद्यालय खुले मिले। जो स्कूल ओपन थे, उनपे निगरानी रखने की दायित्व BSA ने खंड शिक्षा अधिकारी को दी थी, मगर मंगरौरा के खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह खुद बुधवार के दिन दफ्तर पर अनुपस्थित रहे। कंधई इलाके के कोनी बाजार  स्थित सरस्वती ज्ञान स्कूल और श्री नाथ इंटर कॉलेज किशुनगंज कंधई समेत कई विद्यालय बुधवार को सामान्य तौर पर खुले रहे। इस बीच बच्चे ठंड से बुरी तरह कांपते दिखे। बुधवार को कोहंड़ौर क्षेत्र के भी कई प्राइवेट स्कूल खुले रहे। इस संबंध में जब मंगरौरा के खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बुधवार के दिन बीएसए कार्यालय पर मौजूद था। अवकाश होने के बावजूद भी बुधवार को मंगरौरा में खुले रहे स्कूलों की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। BSA बी०एन० सिंह ने कहा है कि इन्वेस्टीगेशन के बाद ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई होगी, जो सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।