![]() |
रानीगंज तहसील अंतर्गत भागीपुर गांव के रहने वाले शिवभजन विश्वकर्मा का 15 वर्षीय पुत्र शैलेश विश्वकर्मा इंटर में पढता था। इसके अलावा शैलेश एक बिजली की दुकान पर काम भी कर लिया करता था। दिनांक 24 दिसम्बर को शाम में उसके मोबाइल पर फोन आने के बाद वह बात करते-करते घर से बाहर गया। इसके बाद से शैलेश का कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार को घर वालो की शिकायत पर पुलिस ने लापता होने की रिपोर्ट पंजीकृत की। बुधवार को दोपहर में गाँव वालो ने पुरेगोलिया के जहूर के नलकूप के कुंए में किशोर का लाश पडा देखा। शव निकालने पर शैलेश के रूप में लाश की पहचान हुई।
अब मृतक के परिवार वाले व ग्रामीणों ने शैलेश के मोबाइल कॉल डिटेल के माध्यम से हत्यारों को पकड़ने की मांग करते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेजने से मना कर दिया। किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने देर शाम लाश हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरे मामले में ए०एस०पी० पूर्वी राकेश सिंह ने कहा कि नाबालिक किशोर मोबाइल पर कोई कॉल आने के बाद वार्ता करते हुए घर से बाहर गया था। कॉल डिटेल खंगालने के बाद हत्यारों का सुराग मिल सकता है।
