क्रिकेट खेलने के दौरान चली गोली के तीन आरोपी गिरफ्तार - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 30 जनवरी 2018

क्रिकेट खेलने के दौरान चली गोली के तीन आरोपी गिरफ्तार




प्रतापगढ़ आजकल अपराध का गढ़ बना हुआ है।ऐसी ही एक घटना बिबिया करनपुर गांव निवासी प्यारेलाल के बेटे अभिषेक व छोटे लाल के बेटे अंकुर को रविवार दोपहर गांव में कुछ दबंग युवकों ने क्रिकेट खेलने के दौरान गोली मार दी थी। घायल अभिषेक की मां सुशीला की तहरीर पर कंधई पुलिस ने आरोपी इंतजार अली, लियाकत व आसिफ अली सहित आठ नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। देर रात दबिश देकर पुलिस ने इंतजार अली, लियाकत व आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस हर जगह छापा मार रही है। वहीं गांव में तनाव को देख पुलिस तैनात है।