बाइक पर सवार दो छात्रों की ट्रक की टक्कर से मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 30 जनवरी 2018

बाइक पर सवार दो छात्रों की ट्रक की टक्कर से मौत




प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ बाजार निवासी अशोक कुमार एक स्कूल के संचालक हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनका 15 वर्षीय बेटा शिवम अपने दोस्त किशन के साथ बाइक से जौनपुर के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल जा रहा था। दोनों चरियाही बाजार के पास नहरपुर पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचे थे कि उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल होने के कारण किशन की मौके पर ही मौत हो गई। शिवम ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में किशन व शिवम की मौत ने सभी को अंदर से तोड़ दिया। मौत से दोनों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। शिवम व किशन के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम  पसरा है।