![]() |
प्रतापगढ़ जनपद के 37,228 कृषक ऐसे हैं, जिनका आधार कार्ड नम्बर उनके बैंक अकाउंट से जोड़ दिया गया है। इसलिए डिस्ट्रिक्ट प्रशासन ने प्रथम चरण में इन सभी किसानों का ऋण माफ करने का फैसला लिया है। विकास भवन में मंगलवार को हुई मीटिंग में CDO राजकमल यादव ने बैंक से प्राप्त कृषकों के डाटा का वेरिफिकेशन कराने का निर्णय लिया था। CDO ने लेखपालों को वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी देते हुए दसअगस्त तक वेरिफिकेशन रिपोर्ट तलब की है। जनपद की कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि वेरिफिकेशन की रिपोर्ट आते ही सभी कृषकों के कर्ज माफी की सूची पब्लिक कर दी जाएगी।
