मिर्जापुर से लखनऊ की ओर जा रहे मिर्जापुर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र की एसयूवी कार से सोमवार को रानीगंज में एक ट्रैक्टर जो जामताली मार्ग की तरफ से एक टै्रक्टर गिट्टी लादकर आ रहा था उसका अगला पहिया छू जाने से गुस्साए विधायक ने बवाल काट दिया। रानीगंज चौराहे पर पहुंचने पर चालक ट्रक से पास लेने लगा तभी हुआ यह हादसा। यही नहीं विधायक के चालक ने वाहन को राजमार्ग के बीच में रोक दिया और विधायक को खुश करने के लिए गनर ने ट्रैक्टर चालक को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना को देख आसपास के लोग नाराज हो गए उन्होंने विधायक और उनके गनर को घेर लिया। घिर जाने के बाद तगड़े बवाल की आशंका पर विधायक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई, जहां समझौता हो गया और विधायक लखनऊ के लिए रवाना हुए।