![]() |
प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के भगेसरा पृथ्वीगंज एरिये का निवासी संजय सरोज व उसके दोस्त नीरज मिश्रा को उत्तर प्रदेश एटीएस ने भारत के खिलाफ टेरर फंडिंग के आरोप में रविवार के दिन इनके घर से उठा लिया था। जहां कल तक संजय सरोज के आगे पीछे घूमने वाले कई लोग थे वहीं अब उन लोगों ने भी अपना ठिकाना बदल दिया।
प्रतापगढ़ के ही निवासी अपने पिता की पंजाब में नौकरी के समय अपनी जवानी की शुरुआत पंजाब से करने के बाद पिता के रिटायर होने पर छह साल पहले प्रतापगढ़ आए संजय सरोज का रहन सहन मात्र तीन साल पहले बदलने लगा। इन्हीं 3 वर्षों में संजय लग्जरी वाहनों का शौकीन हुआ और महंगी शराब के सेवन का भी शौकीन बन गया। वर्तमान समय मे संजय के पासएक स्कापयो, एक होंडा सिटी, दो बोलेरो, एक महेंद्रा पिकअप, 2 स्विफ्ट डिजायर कार, दो बुलेट, एक मोटसाइकिल व एक स्कूटी है । यह पूरी वाहनों की पलटन इन्हीं 3 वर्षों में सनजय के पास आ गयी और संजय की तरक्की देख हर कोई इस सोच में जरूर पड़ता कि एक कपड़े की दुकान व छोटा मोटा ट्रेवल्स के बिजनेस से इतना कुछ नहीं आ सकता फिर भी उसके शाही खर्च के चक्कर में हर स्वार्थी इंसान उसके आगे पीछे मंडराता रहता था। सबसे बड़ी बात यह थी कि हर 3 दिन पर उसके हाथ में नया मोबाइल सेट होता और पुराना मोबाइल व नंबर बदल जाता था।
इस तरह आतंकियों को फंडिंग करने के आरोप में पकड़े गए संजय सरोज ने रुपयों के दम पर बाजार में भौकाल बना रखा था । दूसरे लोगों की संजय व उसके साथ रहने वालों लोगों से विवाद की हिम्मत तक नहीं पड़ती थी।
