पट्टी के पास पहलमापुर में बड़ी नहर कटी, फसल जलमग्न - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 27 सितंबर 2017

पट्टी के पास पहलमापुर में बड़ी नहर कटी, फसल जलमग्न



      पट्टी से महज़ 2 किलोमीटर की दूरी पर पहलमापुर के पास बड़ी नहर की पटरी कट के बह गई है, जिससे आस पास की पचासों एकड़ फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गयी है।
     स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि सुबह लगभग 4 बजे उन्हें नहर कटने की जानकारी हुई, लोगों ने आपस मे मिलकर उसे बाँधने का प्रयास किया लेकिन बहाव इतना तेज था कि उसमें जाने की किसी की हिम्मत नही हुई। बहाव की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बगल में ट्रैक्टर से सिंचाई के लिए किए गए बोरिंग का पंखा बहाव में उखड़ कर बह गया है।
     लोगों ने बताया की नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गयी थी, कुछ लोग आये भी थे लेकिन वो भी थोड़ी देर रुक कर चले गए। नहर का पानी लगतर तेजी से आगे बढ़ रहा है।और पास के गाँव मजीठी तक पहुंच गयाहै। कुछ देरऔर बहाव रहा तो लोगों के घरों तक पानी पहुँच जाएगा। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौकेपर नही है और न ही बांधने का प्रयास किया जा रहा है।
     विदित हो कि ये नहर पट्टी के आसपास हर साल कम से कम 2-3 बार जरूर कटती है और किसानों का लाखों का नुकसान होता है। फिर भी प्रशासन कोई ठोस कदम नही उठाता।