![]() |
पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति 2017-18 में कक्षा-11 एवं 12 के कक्षाओ में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी स्कालरशिप के लिये ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2017 से लेकर अगले महीने के 15 अक्टूबर तक कर सकते है। ग्यारह, बारह के ऊपर के कक्षाओं के लिये 1 जुलाई से प्रारम्भ होकर 1 नवम्बर तक समय सीमा सरकार द्वारा निर्धारित की गयी है। जिले के सभी अभ्यर्थी समय के रहते ही छात्रवृत्ति की वेबसाइट www.scholarship.up.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अगर उक्त निर्धारित तिथि समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र नही भरा जाता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित शिक्षण संस्थान एवं छात्र/छात्राओ की होगी।
उक्त जानकारी प्रतापगढ़ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके अवगत कराया है।
उक्त जानकारी प्रतापगढ़ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके अवगत कराया है।
