![]() |
प्रतापगढ़| परिजनों की डांटने पर नाराज हुई लड़की ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची GRP की पुलिस ने लाश को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोहंडौर थाना अंतर्गत डुहिया गाँव की रहने वाले रघुवीर वर्मा की 18 वर्षीय पुत्री रिका लगभग वर्ष भर से अंतू क्षेत्र में चयन का पुरवा स्थित ननिहाल में अपने नाना रामसुमेर वर्मा के घर में रहा करती थी। मंगलवार के दिन किसी बात पर घर परिवार वालों ने उसे डांट दिया। फिर क्या, युवती किसी बहाने से दोपहर के बाद वह घर से आयी और सीधे जगेशरगंज रेलवे स्टेशन पहुंच गई। शाम को लगभग साढ़े 4 बजे के प्रतापगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही अर्चना एक्सप्रेस के सामने वह छलांग लगा कर खुदखुशी कर ली। युवती का शरीर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी मृतिका के नाना रामसुमेर वर्मा और साथ ही साथ जीआरपी पुलिस को दी।
