समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए कार्यों पर अपने नाम का बोर्ड लगाकर उद्घाटन करने से कुण्डा व बाबागंज की जनता कौशांबी सांसद के बहकावे में नहीं आएगी ।उक्त बातें सपा जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहीं ।
कौशांबी सांसद विनोद सोनकर द्वारा बुधवार को चौसा में विद्युत उपकेंद्र के उद्घाटन करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष ने कहाकि यह कार्य तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के प्रयास से स्वीकृत होकर बना है। जिसका शिलान्यास एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने 22 अगस्त 2015 को किया था। कौशांबी सांसद विनोद सोनकर झूठी वाहवाही व श्रेय लूटने के लिए इसे अपने प्रयास से बनवाने के झूठे दुष्प्रचार के साथ उद्घाटन कर रहे हैं। कुण्डा व बाबागंज की जनता सांसद के इस उद्घाटन करने से उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। जनता को भलीभांति पता है चौसा विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किसने कराया है ।

