कुंडा में बाईपास बस दो महीने में जनता को होगा समर्पित : भाजपा सांसद - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 25 जनवरी 2018

कुंडा में बाईपास बस दो महीने में जनता को होगा समर्पित : भाजपा सांसद

सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि कुंडा बाईपास का निर्माण 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कराया जाएगा। इससे कुंडा की जनता को आराम मिलेगा।

   वैसे पुरानी सरकार में  हुए कार्यों पर अपने नाम का बोर्ड लगाकर नई सरकार  उद्घाटन करने में बहुत तेज है। इसका ताजा उदाहरण कुण्डा में देखने को मिला है। कुंडा- बाबागंज-कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने यह कृत्य किया । कौशांबी सांसद विनोद सोनकर द्वारा बुधवार को चौसा में विद्युत उपकेंद्र के उद्घाटन करने के बाद कुंडा क्षेत्र में चर्चा यह तेज थी कि सासंद गलत कार्य किया उन्होंने राजा भइया के प्रयास से स्वीकृत होकर बना विद्युत उपकेन्द्र का उद्घाटन कर दिया। जिसका शिलान्यास एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने 22 अगस्त 2015 को किया था। कौशांबी सांसद विनोद सोनकर झूठी वाहवाही व श्रेय लूटने के लिए इसे अपने प्रयास से बनवाने के झूठे दुष्प्रचार के साथ उद्घाटन किया क्योंकि चुनाव नजदीक है। 
      फिलहाल चौसा गांव स्थित विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर ने किया। उन्होंने कहा कि कुंडा व बाबागंज के सभी मजरों का विद्युतीकरण वर्ष 2018 में पूरा हो जाएगा। साथ ही साथ सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि कुंडा बाईपास का निर्माण 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कराया जाएगा। क्षेत्र के मवई में मंडी के निर्माण के लिए प्रयास जारी है। इस उद्घाटन के मौके पर हीरागंज से अभय प्रताप सिंह (पप्पन), मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, अलका सरोज,  कमलेश सोनकर, गया प्रसाद पाण्डेय, उदय शंकर पाण्डेय, संजय सोनकर आदि मौजूद रहे।