![]() |
प्रतापगढ़| मंगलवार की रात नगर कोतवाली अंतर्गत आने वाले गाँव गोंड़े के समीप रेल लाइन पर बैक हो रही ट्रक का नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन नीलांचल एक्सप्रेस से भिडंत हो गया। ट्रेन के चपेट में आने से जोरदार धमाके के साथ ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चला है। ट्रक ड्राईवर ने घटना के बाद मौके से भाग खडा हुआ। हादसे के वजह से लगभग आधे घंटे तक ट्रेन घटनास्थल पर पर ही रुकी रही।
नगर कोतवाली के गोंड़े गाँव का निवासी युवक इलाहबाद के किसी आदमी का ट्रक चलाता है। मंगलवार के दिन ट्रक चालक ट्रक लेकर अपने घर आया हुआ था। रात को लगभग नौ बजे वह गांव से गुजरी रेल लाइन के नजदीक ट्रक बैक कर रहा था। ट्रक के पीछे का भगा रेलवे लाइन पर था, तभी अचानक दनदनाती हुई नीलांचल एक्सप्रेस आ गई। जिससे ट्रेन की जोरदार टक्कर के कारण ट्रक के टायर के साथ पीछे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जोरदार धमका हुआ, जिसे सुनकर ग्रामीण भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद ट्रेन वहीँ रुक गई। जबकि ट्रक ड्राईवर हादसे के बाद घबरा कर मौके से भाग निकला। इस दुर्घटना में रेल की कई बोगियों के पावदान क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी मिलने पर चिलबिला स्टेशन अधीक्षक आर०पी० तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। लगभग आधे घंटे बाद रेल वहां से चली।
घटना के बाद स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि रेल लाइन पर ट्रक पीछे करते वक्त यह हादसा घटित हुआ है। मामले से सम्बंधित जानकारियां अधिकारियों को अवगत करा दी गई है। मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
