मण्डलायुक्त द्वारा आदर्श इण्टर मीडिएट कालेज राजगढ़ के प्रांगण में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याये सुनी। चौपाल में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने लोगो से जानकारी प्राप्त की। चौपाल में लोगो ने बताया कि कोटेदार द्वारा राशन का वितरण नही किया जाता है जिस पर मण्डलायुक्त ने उपजिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा को निर्देशित करते हुये कहा कि राशन कार्डो का सत्यापन किया जाये जिसमें पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड जारी किया जाये एवं जो अपात्र व्यक्ति पाये जाये उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाये। इस समस्या का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर कर दिया जाये। चौपाल में लोगो ने सिंचाई, हैण्डपम्प, विद्युत खम्भा आदि के विषय में मण्डलायुक्त को अवगत कराया। जिस पर मण्डलायुक्त महोदय ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुये कहा कि उक्त समस्याओं का निस्तारण अतिशीघ्र कर दिया जाये। मण्डलायुक्त ने विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु एक विद्युत कैम्प लगाये जाने का निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया। अन्त में जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा मण्डलायुक्त एवं उपस्थित जन समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
मंगलवार, 30 जनवरी 2018
अधिकारियों ने लगायी चौपाल एवं सुनी लोगों की समस्यायें
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़
