मण्डलायुक्त डा0 आशीष कुमार गोयल ने आज आदर्श प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) राजगढ़ एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किये। मण्डलायुक्त द्वारा आदर्श प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किये। प्रदर्शनी में मो0 फरहीन प्रभारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी की सराहना की एवं पठन-पाठन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में मण्डलायुक्त ने छात्रों से हिन्दी, अंग्रेजी तथा विज्ञान सम्बन्धी विषयसे से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की गयी। मण्डलायुक्त महोदय ने शिक्षिकाओं द्वारा अंग्रेजी माध्यम से छात्रो को दी जा रही शिक्षा के सम्बन्ध में उनकी सराहना की। मॉडल स्कूल के चयनित अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को सम्बोधित करते हुये मण्डलायुक्त ने कहा कि आप लोगो का परम दायित्व है कि छात्र/छात्राओ को गुणवत्ता पूर्ण अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई की जाये जिससे प्राइवेट स्कूलों की तरफ लोगो को रूझान कम हो और लोग अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं का प्रवेश मॉडल अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में कराये।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद के हर ब्लाक में 5 अंग्रेजी मॉडल स्कूल चयनित किये गये है। उसके पश्चात् मण्डलायुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र राजगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चो को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा एवं केन्द्र के अन्दर साफ-सफाई सुचारू रूप से करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारीसन्तोष कुमार श्रीवास्तव को दिये। आंगनबाड़ी केन्द्र पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मण्डलायुक्त महोदय को बताया कि मेरी सहेली योजनान्तर्गत जनपद में सेनेटरी नेपकिन का वितरण जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर महिलाओ एवं किशोरियों को किया जा रहा है। इस नवाचार पर मण्डलायुक्त महोदय ने जिलाधिकारी शम्भु कुमार की सराहना की।
मंगलवार, 30 जनवरी 2018
मण्डलायुक्त ने आदर्श प्राथमिक विद्यायल राजगढ़, आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़

