प्रतापगढ़ जिला इलाहाबाद मंडल के अंतर्गत आता है । अतएव इलाहाबाद मंडल के आयुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति रिपोर्ट निराशाजनक मिलने पर जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदार को तगड़ी फटकार लगाई। मंडलायुक्त सोमवार को प्रतापगढ़ के विकास भवन सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। इस बैठक में प्रतापगढ़ के एडीएम सोमदत्त मौर्य ने बताया कि पूरे जिले में 83 प्रतिशत की जगह 62 प्रतिशत ही पुनर्निरीक्षण का।कार्य हुआ है। यह बात सुनने के बाद मंडलायुक्त ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को तगड़ी फटकार लगाई और कहा कि 31 जनवरी तक सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर ही मौजूद रहेंगे। 18 वर्ष वाले नए मतदाता दो प्रतिशत हरहाल में होना चाहिए। मंडलायुक्त गोयल ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को फटकारते हुए कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन बीएलओ की बैठक करें। जल्द से जल्द 30 व 31 जनवरी को मतदाताओं से फार्म प्राप्त करें और वीआरसी सेंटर पर जमा करें।
मंगलवार, 30 जनवरी 2018
पुनरीक्षण की प्रगति रिपोर्ट में लापरवाही पर एसडीएम, तहसीलदार को लगी फटकार
Tags
# भ्रष्टाचार
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
भ्रष्टाचार
Labels:
भ्रष्टाचार

