प्रतापगढ़ के डीएम शम्भु कुमार की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला पोषण मिशन की बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम गोद लिये गांवों के अनुपस्थित अधिकारियां से बैठक में उपस्थित न रहने के लिये स्पष्टीकरण के लिये निर्देशित किया। उन्होने कहा कि अतिकुपोषित बच्चों के घर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा भ्रमण जरूर किया जायेगा और उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से बाल विकास परियोजना अधिकारी को अवगत कराये तथा गोद लिये जनपद स्तरीय अधिकारी गांवों का भ्रमण करें और अतिकुपोषित बच्चों के घर पर राशन कार्ड, मनरेगा जांब कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत सुलभ शौचालय आदि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ उन्हें दिलाये। अतिकुपोषित बच्चें के परिवार का राशन कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाये इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जनपद स्तरीय अधिकारी निरीक्षण के उपरान्त गोद लिये गांवों के प्रगति रिपोर्ट के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराये।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आंकड़ो पर ही कार्य न करें बल्कि क्षेत्र में वास्तविक कार्य दिखना चाहिये। कार्य सन्तोषजनक न होने पर सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने पोषण पुर्नवास केन्द्र में साफ-सफाई, विद्युत की सुचारू व्यवस्था और डाक्टरों द्वारा समय-समय पर पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती अतिकुपोषित बच्चों की देखभाल सुचारू रूप से करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018
गोद लिये गांवों के अधिकारी करें भ्रमण व दें प्रगति रिपोर्ट - जिलाधिकारी
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़
