![]() |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिनांक 23 एवं 24 अप्रैल 2018 को प्रतापगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत 23 अप्रैल 2018 को ग्राम कन्धईमधुपुर विकास खण्ड मंगरौरा (पट्टी) अवस्थित बी.डी.एस.के. एजुकेशनल इन्स्ट्ीट्यूट प्रांगण में चौपाल का आयोजन किया गया था। इस चौपाल में मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम में कैम्प लगाकर शौचालय, राशन कार्ड, आवास, उज्जवला योजना, पेयजल, स्वास्थ्य आदि ग्राम स्वराज योजना से आच्छादित होने वाले कार्यक्रमो में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिये गये।
इसी कारण 28 अप्रैल 2018 दिन शनिवार एवं 03 मई 2018 दिन वृहस्पतिवार को अपरान्ह 5 बजे पंचायत भवन कन्धईमधुपुर में चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी शंभु कुमार की अध्यक्षता में निर्धारित किया गया है।
इस चौपाल कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी पट्टी, क्षेत्राधिकारी पुलिस पट्टी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, खण्ड विकास अधिकारी मंगरौरा, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार पट्टी, जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, विद्युत, आर0ई0डी0 व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहेगें।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार ग्रामीण नाराज हैं। सबसे बड़ी नाराजगी अधिकारियों द्वारा पंचायत भवन को कुरूप किये जाने की वजह से है। अधिकारियों ने पंचायत भवन को मुख्यमंत्री के लिए सजाया था। लेकिन अब लाइट, परदे, गमले यहाँ तक कि सोलर लाइट तक को उखाड़ के लेकर चले गए जो कि प्लास्टर कर जाम की गई थी। लोगों का कहना है कि क्या अधिकारी इस पंचायत घर को बेहतर नहीं देखना चाहते आखिर क्यों बर्बाद कर रहे हैं।
