![]() |
जेठवारा: जेठवारा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा गुलाब सिंह के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक के भाई को दिनदहाड़े गोली मार दी। पीड़ित की हालत गम्भीर बताई जा रही है। कटरा गुलाब सिंह चौकी क्ष्रेत्र के जगदीशपुर गांव भीम गुप्ता (25) पुत्र जगन्नाथ गुप्ता को अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर गोली मार दिया और कैश लूट कर बदमाश फरार हो गए।
बाइक सवार बदमाशों ने जगदीशपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के मालिक रामबहादुर गुप्ता का छोटा भाई भीम गुप्ता स्टेट बैंक नगद रकम जमा करने के लिए घर से निकला था। घर से निकलने के बाद रास्ते में घर से कुछ ही दुरी पर पहले से ही घात लगा कर बैठे अपराधियो ने मारी गोली और रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए। पीड़ित की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। दिन दहाड़े हुई लुट से क्षेत्र मे हडकंप मच गया राहगीरो के चिल्लाने वा 100 नंबर डायल पर मौके पर पहुँची पुलिस बदमाशों को पकडने के लिए चलाया अभियान मामला थाना क्षेत्र जेठवारा कटरा गुलाब सिंह जगदीशपुर का है। आये दिन जिले में कोई न कोई लूटपाट, डकैती की घटनाये हो रही है। अपराधियों को मानो पुलिस व प्रशासन का भय ही न हो। आये दिन कोई न कोई वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। मौजूदा योगी सरकार बढ़ रहे अपराध पर लगाम कसने में विफल हो रही है।
