![]() |
| घटना के पहले ली गई फोटो |
देल्हूपुर: रक्षाबंधन के दूसरे दिन ही प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वनाथगंज के कुशफरा स्थित शनिदेव धाम में मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे कुछ युवक भगवान शनि महाराज दर्शन करने गये थे। दर्शन करने के उपरांत नदी में नहाने के लिए उतरे तभी रौनक सिंह पुत्र अखिलेश निवासी पूरे केशवराय मान्धाता, शिवान्त सिंह पुत्र गुड्डू निवासी हरकपुर मांधाता और औनीश उपाधध्याय निवासी तिल्हापुर मांधाता नहाते समय गहरे पानी में चले गये जब तक वहाँ खड़े लोग कुछ देख समझ पाते तब तक तीनों युवक नदी में डूब चुके थे। इस घटना के तुरन्त बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग वहाँ पहुंचे किन्तु अथक प्रयासों के बाद भी अभी तक युवकों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस भी अपना प्रयास कर रही है, युवकों को खोजने के लिए गोताखोरों को बुलाया है।
काफी मशक्कत के बाद मिले शव
बकुलाही नदी में समाए तीनों छात्रों का शव शिवांग सिंह अवनीश उपाध्याय रौनक सिह को आखिरकार गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद बकुलाही नदी से निकाल लिया। नदी में डूबे तीनों किशोरों की लाश घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुल के पास मिली।
परिजन नही कराएँगे पोस्टमार्टम
तीनों छात्रों का शव का पोस्टमार्टम परिजन नहीं कराएंगे यह बातें कोतवाली मानधाता के प्रभारी एम०पी० सिंह ने बताया। तीनों शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।