मकून्द्रगंज चौकी प्रभारी डी. एन. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपमान किया है एवं अपना दल का झंडा भी हटवा दिया है, चौकी प्रभारी पर यह आरोप सदर विधायक संगम लाल गुप्ता के भाई दिनेश गुप्ता ने लगाया है, दिनेश का कहना है कल रात को चेकिंग के दौरान जो कार चेक की गई थी वह कार मेरी थी। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के भाई दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार उनकी गाड़ी में लगा झंडा जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र थे उसको पुलिस द्वारा फाड़कर नीचे फेंक दिया गया जिसकी वजह से दिनेश को गहरी ठेस पहुंची ।
संगम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इसकी शिकायत शासन से करूंगा। पुलिस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपमान किया है और दिनेश ने कोतवाली प्रभारी को सपा को समर्थन करने वाली मानसिकता का बताया और कहा कि ऐसे लोगों को शासन से तुरंत निलंबित करने की मांग करते हैं ।
अगर शासन निलंबन की कोई कार्रवाई नहीं करेगा तो हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी ।