कुण्डा, प्रतापगढ़ : जनता के बीच मे रहकर उनकी समस्याओं के निस्तारण का मेरा हरसंभव प्रयास रहता है, क्षेत्र के लोगों को कोई समस्या न हो, यह बातें बुधवार को बेंती कोठी में पूर्व मंत्री व कुण्डा विधायक कुँवर रघुराज प्रताप सिंह " राजा भइया " ने कही, करीब 20 दिन बाद राजा भइया के बेंती कोठी आने की सूचना मिलने पर बुधवार को बेंती कोठी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, सैकड़ों लोग ने प्रार्थनापत्र के माध्यम से राजा भइया से समस्याओं के निस्तारण की गुहार लगाई, कई समस्याओं का राजा भइया ने त्वरित निस्तारण किया व कई समस्याओं के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए, इस दौरान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह " गोपाल जी ", जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कैलाश नाथ ओझा, ब्लॉक प्रमुख कालाकांकर बी.एन. सिंह, कुण्डा संतोष सिंह, बिहार अनुभव यादव, बाबागंज पंकज सिंह, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, सपा जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव, सुनील सिंह बिसेन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे |