ग्रामीणों ने लगाया किसान यूनियन नेता के ऊपर वसूली और छेड़खानी का आरोप, प्रधान की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीण पहुँचे थाने, दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 20 सितंबर 2017

ग्रामीणों ने लगाया किसान यूनियन नेता के ऊपर वसूली और छेड़खानी का आरोप, प्रधान की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीण पहुँचे थाने, दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

 

कुंडा/प्रतापगढ़, प्रधान के ऊपर प्रधानमंत्री आवास में कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाले के खिलाफ गांव के दर्जनों ग्रामीण प्रधान की अगुवाई में थाने पहुँचे और प्रधान के ऊपर आरोप लगाने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

मामला महेशगंज थाने के पुरमई सुल्तानपुर गांव का है। गांव का ही राम लाल मौर्य किसान यूनियन का ब्लाक अध्यक्ष है, उसने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास योजना में कमीशन लेने का आरोप लगाकर डीएम से लेकर सीएम तक से शिकायत की थी, लेकिन जांच में प्रधान के ऊपर लगा आरोप झूठा और निराधार पाया गया।

बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान प्रभाकर सिंह की अगुवाई में करीब 5 दर्जन ग्रामीण थाने पहुँचे और राम लाल के खिलाफ तहरीर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि राम लाल मौर्य गांव में आकर ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसा मांगता है और कहता है कि जो पैसा नही देगा उसका आवास कटवा दूंगा। इतना ही नही गांव की कई महिलाओं का कहना था कि यह गांव में महिलाओं से छेड़खानी करता है । एक महिला का आरोप था कि देर रात को उसका हाँथ पकड़कर खीच रहा था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। इस दौरान प्रधान प्रभाकर सिंह के अलावा सानिया, पप्पू सरोज, हीरालाल, चंद्र भान, रामफल, मंन्ना लाल, हरकेश सरोज, हीरालाल ,रामसुख, राम प्रसाद , रामकली, बाबू लाल, शिवनारायण इत्यादि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस संबंध में एसओ एस. एम. कासिम का कहना है कि तहरीर मिली हैं, जांच करके उचित कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट:   विश्व दीपक त्रिपाठी