प्रतापगढ़| चौकी क्षेत्र सई नदी के पल के पास बसमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। चिलबिला के चौकी प्रभारी ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया है, जहां घायल का उपचार चल रहा है। आजकल प्रतापगढ़ जनपद में इस प्रकार के वारदात आम हो गए है, आये दिन जहां देखो तहाँ दनादन गोलियां चल रही है। वहीं पुलिस प्रशासन लॉ एंड आर्डर मेनटेन करने में नाकामयाब साबित होर ही है। एक ओर प्रदेश की योगी सरकार 6 माह की काबिलियत भरी दास्ताँ सुनाते नही थक रही, वहीं दूसरी ओर प्रतापगढ़ जिले में मानो जंगलराज हो। अपराधियों को पुलिस का खौफ ही नही, और आये दिन इस तरह के गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे है।
घायल युवक संतोष कुमार तिवारी गुटका कारोबारी है, जो कोहड़ौर का निवासी बताया जा रहा है। बदमाशों ने संतोष को हाईवे पर सवारी ऑटो से खीच कर बाहर निकाला और गोली मार दी। जिसके बाद कारोबारी का रुपयों से भरा बैग ले कर फरार हो गए। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ़्तीश कर रही है।