बाहरवाली के चक्कर मे घरवाली को घर से निकाला, महिला बच्चों के साथ SP ऑफिस में धरने पर - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 20 सितंबर 2017

बाहरवाली के चक्कर मे घरवाली को घर से निकाला, महिला बच्चों के साथ SP ऑफिस में धरने पर


प्रतापगढ़| आज बुधवार को दोपहर अपने पति की बेवफाई से तंग एक महिला प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गयी है। महिला अपने दो छोटे छोटे बच्चों के संग आत्महत्या तक करने को तैयार थी। बस इतना ही नही महिला बच्चों के स्कूल के बस्ता और कॉपी-किताबो में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर आग लगाने की भी प्रयास किया। महिला का इल्जाम है कि उसकी सास और ननद ने पति के संग मिलकर उसे घर से बाहर हकाल दिया है। धरने के दौरान SP कार्यालय में एक भी अफसर उपस्थित नहीं रहा। लेकिन वो चीखती चिल्लाती रही की उसे इन्साफ चाहिए। 

पति का पड़ोसन से है प्रणय सम्बन्ध 





- महिला का नाम साहजाह है जो महुली थाना क्षेत्र की निवासी है। साहजाह का निकाह 8 वर्ष पूर्व ट्रक ड्राईवर मोबीन से हुयी थी। इनके 3 संतान हैं, जिनमें 2 बेटे व 1 बेटी है।
- महिला का आरोप है कि उसके पति मोबीन का पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध है। इसलिए अब वो साहजाह के साथ नही रहना चाहता है।
- ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। सास व नंद भी महिला को पसंद नहीं करती। चार माह से उस महिला पर अत्याचार हो रहा है।
- बुधवार के दिन महिला ने अपने बच्चों को पाठशाला से लेकर डायरेक्ट एसपी कार्यालय पहुंची जहाँ बच्चों की कॉपी, किताब, और स्कूली बस्ते को आग के हवाले करने लगी और बच्चों के साथ सुसाइड की धमकी भी दे रही थी।
- मौके पर उपस्थित लोगों ने महिला को ऐसा करने से मना किया तो वो वहीं दर पर बैठ गयी और फूट फूट कर रोने लगी।
माँ के आँखों में आँसू देख बार बार बेटी पूछती रही आँसू 

- इस दौरान महिला की 1 बेटी और 1 बेटा उसके साथ ही थे। इस बीच फूट-फूट कर रो रही माँ को चुप कराते हुए बेटी कह रही थी - ''अम्मी चुप होइजा! जिन रोआ, परेशान मत होआ।'' इस दौरान बच्चे भी माँ को रोते देख रो रहे थे। 
- बेटी बार-बार अपनी अम्मी की आंसू पोछती रही। साहजाह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ही परेशान होकर बैठ गयी और न्याय की गुहार लगाती रही। मगर उसकी सुनने वाला कोई भी अधिकारी मौजूद नही था। 

पुलिस का बयान


- महुली थाना के SO आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि, महिला को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कोतवाली लाया गया है, जहाँ उसके पति और ससुराल वालों को भी बुला लिया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है। महिला को न्याय दिलाने की हमारी पूरी कोशिश होगी। 
- वहीँ प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने कहा कि, "मेरे संज्ञान में ऐसा कोई प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है। मैं अभी दफ्तर में मौजूद नही हूँ।