अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शिवगढ़ ब्लाक में आज समापन हुआ - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 20 सितंबर 2017

अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शिवगढ़ ब्लाक में आज समापन हुआ


प्रतापपगढ़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह के उपलक्ष्य में शिवगढ़ ब्लाक मुख्यालय पर तीन दिवसीय (18, 19 एवं 20 सितम्बर) अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का समापन आज रानीगंज विधायक  अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने अपने सम्बोधन में बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष मनाने का मुख्य लक्ष्य उनके विचारो एवं उनके द्वारा किये गये जन कल्याणकारी कार्यो को आम जन मानस तक पहुँचाना एवं उनके नाम से चल रही शासकीय योजनाओ का लाभ समाज के आखिरी पंक्ति के व्यक्ति को पहुँचाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पं0 दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा बताये हुये पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब समाज के हर गरीब व्यक्ति को मिलेगा तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि 2022 तक हर व्यक्ति को पक्की छत का मकान मिले। प्रधानमंत्री आवास के नाम पर किसी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा किसी प्रकार की पैसे की मांग की जाती है तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर मा0 विधायक धीरज ओझा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र लाभार्थियों को वितरित किया गया जिसमें रीना देवी, सुनीता देवी, सीता देवी, किताबुल, जोहरा, हरिशचन्द्र विश्वकर्मा, उतारहा आदि के नाम सम्मिलित है।
मेले के समापन अवसर पर प्रतिभाग करने वालों विभागो और मेला में सम्मिलित होने वाले लोगों के प्रति ए0डी0ओ0 पंचायत  रामफेर सरोज ने आभार व्यक्त किया। शिवगढ़ विकास खण्ड में लगे अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी को देखने के लिये ग्रामीण आंचल से महिलाये, पुरूष, बच्चे आये प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मेले में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा आये सांस्कृतिक दलों के द्वारा कठपुतली के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जानकारी दी गयी। प्रदर्शनी में सूचना विभाग, खादी ग्रामोद्योग, कृषि रक्षा इकाई, कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना, वन विभाग, उद्यान विभाग ने अपनी प्रदर्शनी के माध्यम से लोगो को योजनाओ की जानकारी उपलब्ध करायी।