![]() |
प्रतापगढ़ में पुलिस आज कल अवैध वसूली में पूरा ध्यान दे रही हैं लकड़ी कटान, मारपीट व अन्य विवादित मामलों में पैसा लेकर समझौता व सुबह से लेकर देर शाम तक बीच रास्ते मे कहीं भी बाइक चेकिंग के नाम पर वसूली के मामलों में बेल्हा की 100 डायल पुलिस कुछ ज्यादा ही रुचि ले रही है इन दिनों कंधई थाने पर डायल 100 में तैनात दिनेश मिश्रा आये दिन क्षेत्र मे चर्चा का विषय बने हुए है। जिससे 100 की छवि खराब होती नजर आ रही है।
मजेदार बात तो यह है कि अगर सड़क पर कोई ट्रैक्टर-ट्राली दिख जाता है तो उसे दौड़ाकर पकड़ा जाता है, इस दौरान ऐसा लगता है जैसे कोई बहुत बड़ा अपराधी इनके हाथ लग गया हो! अफसोस ऐसा नहीं है बस काली कमाई के लिए ही पुलिसवाले सारी मुस्तैदी दिखा रहे है!
इधर सूचना मिलने पर मारपीट या अन्य घटनाओं को घुस लेकर खुद हाथ- पैर जोड़कर समझौता कराया जा रहा है! यह हाल है बेल्हा के 100 डायल पुलिस का जिसे सिर्फ और सिर्फ पैसा चाहिए जिसके बदले में खुद ही गुनहगार बन कर दोनों पक्षों से समझौता कराया जा रहा है। लकड़ी ठेकेदार 200 रुपये ट्राली देकर सेटिंग्स से 100 डायल की गाड़ी को सड़क पर क्षेत्र पार करवाने का काम करवा रही हैं।
