कच्चे मकान की दीवार ढहने से 3 दबे, 1 की मौत, दो की हालत गंभीर - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

कच्चे मकान की दीवार ढहने से 3 दबे, 1 की मौत, दो की हालत गंभीर


प्रतापगढ़ में एक कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से 3 बच्चे मकान के मलबे में दब गये, जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गयी। दो बच्चो को इलाज के लिए सीएचसी में एडमिट कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में पीड़ित तीनो बच्चे सगे भाई हैं और इसी सप्ताह अपनी माँ के साथ नहिहाल घुमने आये थे। कंधई थाना के शीतलागंज गाँव की रहने वाले मुस्लिम अहमद की बेटी अपने तीनों बेटों 6 वर्षीय नुमाना, 4 वर्षीय अयान और 3 वर्षीय आसिफ को लेकर अपने मायके आयी थी। बृहस्पतिवार के दिन मुस्लिम अहमद अपने कच्चे मकान का खपरैल निकलवा रहे थे। मकान के दीवार के समीप ही तीनो बच्चे खेल रहे थे। शाम को लगभग साढ़े 5 बजे अचानक मिट्टी की दीवार गिर पड़ी और उसके मलबे में खेल रहे तीनों बच्चे दबकर चीखने लगे। ग्रामीणों फ़ौरन मदद के लिए दौड़ पड़ें और आननफानन में मलबा हटाया और बच्चों को बाहर निकाला गया। मगर तब तक 6 साल का नुमाना ने मलबे में ही दम तोड़ चूका था। बच्चे को मरा पाकर माँ और घर वाले दहाड़ मार कर रोने लगे। अयान और आसिफ को इलाज के खातिर परिजन नजदीक के ही एक अस्पताल गये। जहाँ दोनों बच्चो स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।