बाइक एजेंसी में चोरी, चक्के और मोबी ऑइल तक उठा ले गए चोर - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

बाइक एजेंसी में चोरी, चक्के और मोबी ऑइल तक उठा ले गए चोर


प्रतापगढ़ में आये दिन चोरी की घटनाये सामान्य बात हो गयी है वहीं डकैती, छिनैती की घटनाक्रम में बहुत तेजी से इजाफा होने से व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता की मुश्किले रुकने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन चोरी, छिनैती की घटना तो घटित हो रही है वहीं पुलिस की निष्क्रियता इस कदर घर कर गयी है कि कई घटनाये उजागर नहीं हो पायी हैं। इस बार प्रशासन से पूरी तरह से निडर चोरों ने मोटरसाइकिल की एजेन्सी के पिछले शटर को तोड़ अन्दर घुस गये। दरवाजा तोड़कर एजेन्सी में प्रवेश हुए और ताला तोड़कर कैश, पुरानी मोटरसाइकिल, नई मोटरसाइकिल के चक्के व और कई कीमती चीजो के साथ लाखों रुपये मार ले गए। पुलिस को लिखित तहरीर दी गयी जब चोरी की घटना की जानकारी दोपहर में ज्ञात हुआ। पुलिस इस प्रकरण की इन्वेस्टीगेशन कर शिकायत दर्ज करने की बात कबूली है। 

मानिकपुर थाना अंतर्गत वीरेन्द्र होन्डा मोटर्स एजेन्सी, जो मिरगढ़वा गाँव में स्थित है, के मालिक जितेन्द्र उर्फ़ जित्तू मिश्रा रहिवासी मझिलगांव, कुंडा ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा। एजेन्सी के पीछे के हिस्से से चोर शटर तोड़कर अन्दर प्रवेश लिए। अन्दर लगे दरवाजा तोड़कर एजेन्सी के भीतर पहुंचे। फिर टाला तोड़कर रखे दो मोटरसाइकिल की बिक्री के रुपये, दो पुरानी बाइक, दो नयी मोटरसाइकिल के चक्के, मोबी ऑइल, कुछ मोटरसाइकल्स ले पार्ट्स सहित लगभग 2 से 3 लाख रुपये के सामान चोर ले कर फुर्र हो गए। चोरी की घटना की जानकारी लगभग सुबह दस बजे प्रबंधक बबलू मिश्रा को लगी जब उन्होंने सबेरे दूकान खोला। मगर प्रबंधक ने पुलिस को चोरी की सूचना दोपहर बाद दी। पुलिस ने मामले की तहरीर ले ली है और जांच में जुट गयी है।  चोरी के बाद से ही इलाके में हडकंप मच गया है, विशेषकर व्यापारी वर्ग बढ़ते चोरी डकैती की घटनाओ को लेकर ख़ासा चिंतित दिखाई दे रहा है।