![]() |
मुर्हरम के त्योहार और नवरात्र, दशहरा पर्व सब साथ साथ होने की वजह से प्रतापगढ़ प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं और पूरे प्रतापगढ़ में बेहतर माहौल बना रहे डी एम, एस पी उसके लिए परेशान हैं। लोग इन त्योहारों को अच्छे ढंग से मना सकें इसी क्रम में डीएम और एसपी कुंडा तहसील पहुंचे।
प्रतापगढ़ की तहसील कुण्डा के अंर्तगत आने वाले ग्राम शेखपुर आसिक जो पहले से ही मुहर्रम पर पूरे भारत में प्रसिद्ध हो जाता है क्यों कि उसी दिन भंडारा भी होता है सबकुछ शान्तिपूर्वक पूर्ण कराने के लिये डीएम शम्भु कुमार की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में सभी गांव के ताजिया कमेटी के अध्यक्ष, सदस्य तथा ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में सभी अध्यक्ष और सदस्यों से शपथ पत्र लिया गया और सभी ने वादा किया कि जुलूस को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराएंगे। वो हर गांव से 5 व्यक्तियों का चयन करेंगे जो जुलूस को गांव से लेकर करबला तक ले जाएंगे और करबला से गांव तक वापस ले कर आएंगे।
इस बैठक में एसपी शगुन गौतन ने सभी को भरोसा दिया कि यदि आप लोग सहयोग करोगे तो प्रशासन भी आपके साथ रहेगा और पूरी जिम्मेदारी से ताजिया के जुलूस को सम्पन्न कराएंगे और आप लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। एस पी का कहना था कि बिना अनुमति लिये कोई कार्यक्रम नही करें। नहीं तो धारा-144 के तहत कार्यवाही होगी वैसे भी जिले में त्योहारों के की वजह से धारा-144 चल ही रही है।
इस बैठक में उपजिलाधिकारी कुण्डा आर.पी. वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सहत अन्य ग्रामीण जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित थे।
![]() |
| प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शम्भू कुमार और पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम बैठक में |




