फिल्मी स्टाइल में आशिक ने किया प्रेमिका के भाई का अपहरण - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 20 सितंबर 2017

फिल्मी स्टाइल में आशिक ने किया प्रेमिका के भाई का अपहरण


लालगंज! फिल्मी स्टाइल में हुए अपहरण की कहानी शाम को पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। सिरफिरे आशिक ने सात साल के छात्र का अपहरण कर उसकी माँ से बच्चे की जान के बदले में बड़ी बेटी को भेजने की शर्त रखी। बाद में ग्रामीणों व पुलिस की सतर्कता से छात्र सही सलामत वापस मिला और अपराधी पुलिस की हिरासत में गए।
   मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है, जहाँ बीआरबीएस स्कूल कोड़रामादूपुर में पहली कक्षा का छात्र पड़ोस की दो बच्चियों के साथ पैदल ही घर से एक किलोमीटर दूर स्कूल जा रहा था, रास्ते मे दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और बच्चे को बाइक से स्कूल छोड़ने का लालच देकर अपने साथ बाइक पर बिठाए और फरार हो गए। छात्र युवकों को पहचानता था इसलिए आसानी से उनके साथ हो लिया। कुछ दूर जाने पर युवक ने छात्र की माँ को फोन किया और धमकी दिया कि बेटे की सलामती चाहती हो तो बेटी को भेजो और बेटा ले जाओ, साथ ही चेतावनी दिया की किसी से इसकी चर्चा किया तो सात साल के बेटे की हत्या कर दी जाएगी। छात्र की माँ धमकी की कॉल से घबरा गई और पुलिस को 100 नम्बर पर सूचना दी। महिला का रोना पीटना सुन आसपड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए और छात्र के अपहरण की जानकारी मिली, इसके बाद छात्र की तलाश शुरू हुई।
     इस दौरान युवकों ने छात्र की माँ को फोन कर फिर से धमकी दी और अपना परिचय बता लड़की को भेजने की बात कही। ग्रामीणों के साथ ही पुलिस भी युवकों को तलाश रही थी। दोनों युवक छात्र को लेकर सुनसान जगह गए और दूसरा साथी बाइक लेकर इलाके की टोह लेने वापस आया। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और दौड़ाकर पकड़ा व जमकर पिटाई किया। तेजगढ़ चौकी लाकर पुलिस ने पूछताछ में सख्ती की तो युवक ने अपनी पहचान दीपक वर्मा पुत्र सन्तबहादुर वर्मा निवासी ग्राम डांडी बताया, उसने बताया कि छात्र को राहुल विश्वकर्मा पुत्र लक्ष्मण निवासी सगरा सुंदरपुर ने अगवा किया है और अभी उसे लेकर मिसिरपुर के पास बैठा है इस सूचना पर पुलिस ग्रामीणों के साथ मिसिरपुर जा पहुंची और छात्र के साथ छुपे बैठे राहुल को भी धर दबोचा।
    छात्र को उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया व माँ की तहरीर पर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
  बताया जाता है कि अपहरणकर्ता राहुल उनका रिश्तेदार है इसी वजह से छात्र बेहिचक उसके साथ बाइक पे बैठ गया। लोगों ने बताया कि राहुल छात्र की बहन से शादी करना चाहता है। तीन महीने पहले राहुल ने बदसलूकी भी किया था जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी।
   कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि युवक उनका रिश्तेदार है, वह छात्र की बहन से प्यार करता है और परिजन इसके लिए तैयार नही हैं।