![]() |
प्रतापगढ़ जिले के एक सरकारी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुम्बई से पधारे संगीत जगत से जुड़े जनपद प्रतापगढ़ के गायक रवि त्रिपाठी ने पहले देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किया जिससे दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भावनाओं में बह गए और फिर इसके बाद जनपद प्रतापगढ़ क लिये समर्पित गीत की मनमोहक प्रस्तुति के द्वारा उपस्थित लोगो का दिल जीत लिया। इस अवसर पर उन्होने प्रतापगढ़ के मुर्धन्य कवि रहे जुमई खां आजाद की पंक्तियों का भी सस्वर पाठ किया। उनके द्वारा प्रस्तुत ‘‘मै भारत बोल रहा हूँ’’ और प्रतापगढ़ के लिये समर्पित ‘‘सबमे सर्वोत्तम सुन्दर जनपद प्रतापगढ़ प्यारा’’ की प्रस्तुति के माध्यम से उन्होने उपस्थित जन समुदाय के हृदय में अपना स्थान सदैव के लिये बना लिया।
कार्यक्रम के अंत में सांसद व जिलाधिकारी द्वारा रवि त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मनित किया गया।
