![]() |
| योगी के फरमान का कोई असर पट्टी विधानसभा की सड़कों पर नहीं |
पट्टी : मदाफरपुर बाजार की सड़क में हुए गड्ढों के कारण पूरी बाजार तालाब का रूप ले चुकी है, प्रदेश की योगी सरकार के लाख दावों के बाद भी इस सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी, मदाफरपुर के साथ ही कोहंडौर, मंगरौरा, करैला व कंजा बाजार में भी यही समस्या है, कोहंडौर से देल्हूपुर मार्ग के चौडीकरण के लिए करीब साल भर पहले तत्कालीन अखिलेश सरकार द्वारा 117 करोड़ का बजट भी बाईपास बनाने के लिए स्वीकृत हुआ था, लेकिन उस कार्य मे सड़कों की पटरियों पर मिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया था, लोगों मदाफरपुर से कोहंडौर आठ किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब एक घन्टे से ज्यादा का समय लग जाता है, दर्जनों गांव के लोग सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की समस्या से परेशान रहते हैं, पट्टी विधानसभा क्षेत्र के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के कई समर्थकों ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके जनता की कमाई से अपनी जेबें खूब गरम की हैं |
