चोरों ने दिनदहाड़े विद्यालय में घुसकर शिक्षिका की चेन छीनी - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 25 सितंबर 2017

चोरों ने दिनदहाड़े विद्यालय में घुसकर शिक्षिका की चेन छीनी


अठेहा : उदयपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमरा में शिक्षिका की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए
आज दिन में प्राथमिक विद्यालय सेमरा में बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका की चेन बदमाशों ने दिनदहाड़े खींच लीप्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभावती सरोज प्राथमिक विद्यालय सेमरा में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। आज सुबह प्रातः 9 बजे शिक्षिका अपने शिक्षण कार्य में व्यस्त थी तभी मोटरसाइकिल सवार 3 युवक कक्षा कक्ष में पहुंचे, और उसमें से एक युवक ने शिक्षिका के गले से उसका सोने का चेन खींच लिया। इस दौरान दो बदमाश कक्षा कक्ष के दरवाजे पर खड़े रहे। जब तक शिक्षिका कुछ समझ पाती की तीनों बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले, शिक्षिका ने जब घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची मौके पर आई पुलिस जांच करने के बाद शिक्षिका से तहरीर लेकर वापस चली गयी उस घटना को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ में गहरा आक्रोश है प्राथमिक शिक्षक संघ सांगीपुर ने बदमाशों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग की है