मोदी जी पं. दीनदयाल के स्वप्न को सच्चे अर्थो मेंं साकार कर रहे है: सांसद हरिबंश सिंह - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 26 सितंबर 2017

मोदी जी पं. दीनदयाल के स्वप्न को सच्चे अर्थो मेंं साकार कर रहे है: सांसद हरिबंश सिंह

लोगो को संबोधित करते हुए सांसद हरिबंश सिंह 

प्रतापगढ़ में सांसद कुंवर हरिवंश आज हादीहाल तुलसीसदन में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ.प्र. के तत्वावधान में जिला प्रशासन प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय त्रिदिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन कर किया  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यो की मुक्तकण्ठ से सराहना करते हुये सांसद ने कहा कि मोदी जी पं. दीनदयाल के स्वप्न को सच्चे अर्थो मेंं साकार कर रहे है।
 प्रतापगढ़ में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला और प्रदर्शनी का समापन के अवसर पर स्कूली बच्चे को प्रदर्शन की उन्होने सराहना की और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के बच्चो द्वारा देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम की उन्होने इतनी सराहना की कि उनके द्वारा प्रस्तुत गीत को अपने मुखारबिन्दो से प्रस्तुत करते हुये ‘‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो’’ की स्वयं मोहक प्रस्तुति कर डाली। इन बच्चो के कार्यक्रम से प्रसन्न होकर उन्होने अपनी ओर से 5 हजार रू का पुरस्कार भी दिया। कार्यक्रम के संयोजक कार्यवाहक प्रधानाचार्य मो. फरहीन को भी कार्यक्रम के सफल निर्देशन के लिये सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होने जिलाधिकारी शम्भु कुमार और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव सहित प्रतिभागी विभागो के विभागाध्यक्षों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।   
       जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी.एन. सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र के प्रतिनिधि  विन्ध्याचल सिंह, नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक समर बहादुर सिंह, पर्यावरण सेना के  अजय क्रान्तिकारी सहित अन्य सभी प्रतिभागी विभागो को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। सांसद  ने मेला परिसर में लगायी गयी विभिन्न विभागो के प्रदर्शनी पण्डालो का अवलोकन भी किया।






कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के बताये हुये मार्ग पर चलकर हम सभी लोग समाज के अत्यन्त गरीब और पिछड़े लोगो के जीवन में मुस्कान लाने का प्रयास करेगे। रवि त्रिपाठी ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी।
 कार्यक्रम के मुख्य कर्ता-धर्ता जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि रवि त्रिपाठी सहित अन्य अभ्यागत अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत करते हुये कहा कि तीन दिवसीय यह आयोजन अपने उद्देश्य में पूर्णतयः सफल रहा। उन्होने कहा कि कार्यक्रम अन्त्योदय एवं एकात्म मानववाद के दर्शन को प्रचारित व प्रसारित करने में पूरी तरह से सफल रहा है। उन्होने कहा कि जनपद में इन्ही सिद्धान्तो के तहत योजनाये संचालित की जा रही है। उन्होने इस बड़े आयोजन में नोडल अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो के अलावा मीडिया, विद्यालय के शिक्षको, छात्र/छात्राओ के अलावा इस आयोजन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिन लोगो ने सहयोग दिया है सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने सामाजिक कार्यकर्ताओ की सहभागिता को भी सराहा।
 आज के समापन कार्यक्रम के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र प्रतापगढ़ के कलाकारो के अलावा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के और प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल के बच्चो द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के पंजीकृत कलाकार के रूप में जादूगर श्री राकेश कुमार और शिल्पी कठपुतली कलाकेन्द्र लखनऊ की प्रस्तुति भी कार्यक्रम में चार-चांद लगायी। त्रिदिवसीय इस आयोजन में सूचना विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। समापन कार्यक्रम का संचालन प्रमोद प्रियदर्शी ने किया और त्रिदिवसीय इस मेले के अन्त में सभी प्रतिभागी विभागो, सभी कलाकारो व इस आयोजन में सहयोग देने वाले और आयोजन को पूरी तरह सफल बनाने वाले लोगो के प्रति आभार प्रदर्शन जिला सूचना अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ने किया।