माँ चन्द्रिका देवी धाम में चन्द्रिका महोत्सव का आयोजन 27 सितम्बर - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 26 सितंबर 2017

माँ चन्द्रिका देवी धाम में चन्द्रिका महोत्सव का आयोजन 27 सितम्बर


सण्ड़वा चन्द्रिका | प्रतापगढ़ मुख्यालय से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर सई नदी के उत्तर घने वन में स्थित प्रसिद्द सिद्धपीठ माँ चन्द्रिका देवी धाम में इस वर्ष चन्द्रिका महोत्सव का आयोज किया जा रहा है। अपर जिला मजिस्ट्रेट राम सिंह वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर अवगत कराया है कि माँ चन्द्रिका देवी धाम सण्ड़वा चन्द्रिका में चन्द्रिका महोत्सव दिनांक 27 एवं 28 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा और 29 सितम्बर को सुबह 10 बजे 1001 कन्या भोज के उपरान्त कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। 

महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हर प्रकार की योजनाओं यथा-पंचायत राज विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, चिकित्सा विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, UP एग्रो, जिला उद्योग केन्द्र, खादी एवं ग्रामोद्योग, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण, लघु सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, स्वच्छता अभियान, ओ०डी०एफ, स्कूल चलो अभियान, ऋण मोचन कार्यक्रम, मुर्गी पालन, कुपोषण सम्बन्धी कार्यक्रम तथा किसानों से सम्बन्धित कार्यक्रम आदि की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।

5 साल बाद हो रहा चन्द्रिका महोत्सव का आयोजन 

गौरबतल है कि यह महोत्सव 5 साल से बंद था। पहली बार सन 2007 में गड़वारा से नव-निर्वाचित विधयक बृजेश सौरभ ने नवरात्र के मौके पर धाम प्रांगण में दो दिवसीय चंडिका महोत्सव के आयोजन की आधारशिला रखी थी। इस महोत्सव में कलाकारों के साथ उत्तर प्रदेश के कई मंत्री पधार चुके हैं। साल 2012 में बृजेश सौरभ के एलेक्शन हारने के बाद भी उन्होंने एक वर्ष महोत्सव का आयोजन कराया। मगर इसके बाद यह आयोजन पर विराम लग गया। 5 साल बाद अब पुनः महोत्सव का आयोजन हो रहा है। क्षेत्र वासियों में ख़ुशी की लहर है।