पट्टी, प्रतापगढ़| जिले के आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत आने वाले सैफाबाद बाजार में बाइक मोटरसाइकिल के शोरूम में शनिवार की रात को 5 गाडी सहित कुल पौने 2 लाख रुपये कैश चुरा ले जाने के प्रकरण में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कस्टडी में लिए गए दो लोगो में से एक बाइक एजेंसी का सेल्समैन व दूसरा बाइक मैकेनिक (मिस्त्री) बताया गया है। रायचंद पट्टी के रहने वाले संकट सिंह आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत सैफाबाद बाजार में हीरो बाइक की एजेंसी ले रखी है और बजरंग आटो सेल्स के नाम से शोरूम चलाते है। शनिवार को जब वो दूकान बंद करके गए थे तब तक सब ठीक और सही सलामत्त था। लेकिन रात में छत पर लगे टिन शेड को उखाड़ दिया और अन्दर घुस कर चोरो ने दुकान में खड़ी 4 नयी मोटरसाइकिल और 1 पुरानी मोटरसाइकिल के साथ गल्ले में रखा 1 लाख 75 हजार रुपये नगद उठा ले गये। विधि विज्ञान प्रयोगशाला दल क लोगो ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। जिस प्रकार से शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, वह अकल्पनीय था। चोरो ने बिलकुल नया तरीका आजमाया था। फिलहाल पुलिस सख्ती से जांच पड़ताल कर रही है और कई लोगो को शक के घेरे में ले रही है। 2 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमे एक सेल्समेन और दूसरा मिस्त्री है। इसके अतिरिक्त तीन और लोगों का पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा लिया था। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।



