जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल की बैठक 23 को - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 21 सितंबर 2017

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल की बैठक 23 को

 
   आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लगातार आ रही शिकायतों के निस्तारण न होने की शिकायत पर
    IGRS पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों की शासन व मण्डल स्तर पर लगातार समीक्षा की जाती रहती है, किन्तु प्रतापगढ़ में शिकायतों की संख्या बहुत ज्यादा होने के कारण निस्तारण लम्बित हो गया है और डिफॉल्टर श्रेणी में आ जाने के कारण शासन द्वारा प्रतिकूल संज्ञान लिया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में इस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों एवं तहसील दिवस पर प्राप्त सन्दर्भों की विस्तृत समीक्षा के लिए दिनाँक 23 सितम्बर को अपरान्ह 5 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय प्रतापगढ़ में बैठक आयोजित की गई है। जिसमे समस्त स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 तारीख को कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सभी अधिकारी हिस्सा लेंगे।