हादसे भी गरीब के साथ होते हैं, धान काटने जा रही महिला की ट्रक से हुई मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

हादसे भी गरीब के साथ होते हैं, धान काटने जा रही महिला की ट्रक से हुई मौत


प्रतापगढ़| एक डीसीएम ट्रक ने खेत में धान काटने जा रही महिला व किशोरी को जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना से दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गईं। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इलाज कराने हॉस्पिटल ले जाना चाहा, मगर तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। वहीं, घायल किशोरी को हस्पिटल भेजा गया, जहा उसका इलाज जारी है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी आयी और महिला का मृतशरीर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के खातिर भेज दिया।

कुंडा के हथिगवां थाना अंतर्गत आने वाले गाँव बछरौली कृष्णा नगर की 50 वर्षीय निवास शिवकुमारी उर्फ मलहिन w/o अमृतलाल और गांव की ही 16 वर्षीय प्रिया d/o जवाहर साथ में पास में ही खेत में धान काटने के लिए जा रही थी। इस दौरान इलाहाबाद-लखनऊ हाईवे को क्रॉस करते समय सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर तौर से घायल हो गए। जब तक आस-पास केलोग मौके पर पहुँच पाते तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। 

गाँव के प्रधान संजय सिंह ने मौके पर पहुँच आनंफन्न में जख्मी किशोरी को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजवाया। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस भी आयी। लाश का पंचनामा करने के बाद उसे थाने ले जाया गया। जिसके बाद देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।