सांगीपुर का SBI एटीएम है लेकिन इसका शटर खुलता नहीं, चलने की तो बात ही न करिये - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

सांगीपुर का SBI एटीएम है लेकिन इसका शटर खुलता नहीं, चलने की तो बात ही न करिये



सांगीपुर, प्रतापगढ़| आप के मन में आया होगा कि भई! एटीएम है तो खुलेगा क्यों नहीं? अजी! ये बात हम नहीं बोल रहे है, भारतीय स्टेट बैंक शाखा सांगीपुर के एटीएम का एटीएम गार्ड भी यही बोलता है। पिछले कई महीनो से सांगीपुर स्टेट बैंक की व्यवस्था खराब होता जा रही है। यहाँ महज नाम के लिए स्टेट बैंक का एटीएम है, लेकिन दस-दस दिन हो जाते हैं, शटर तक नहीं खुलती। नोटबंदी का तो एक वर्ष पूरा हो गए। नोटबंदी के मार से लोग और बैंक भी उबार चुके है। जिले के अन्य स्थानों में स्थित सामान्य हो गयी है, लेकिन स्टेट बैंक सांगीपुर का एटीएम अभी भी वैसे का वैसा पड़ा हुआ है।  ऐसा लगता है, जैसे मोदी जी के नोटबंदी का दंश सांगीपुर का यह एटीएम पर अब भी झेल रहा है। दिखावे के लिए कर्मचारी कभी-कभार एटीएम की शटर खोल देते है और एक ट्रांजैक्शन भी हो जाता है। उसके बाद पुरे के पुरे दिन शटर बंद ही नजर आएगी।  

लोग एटीएम  के लिए आते लेकिन हर रोज निराश होकर खाली हाथ वापस घर लौट जाते हैं। अब तो लोग एटीएम  के गार्ड से भी पूछने से कतराते हैं। बैंकों में इतनी भीड़ होती है कि देखकर ही पसीने छूट जाते हैं, लोग एटीएम  खोलने की जानकारी पास के दुकानदारों के नंबर पर फोन करके पता करते रहते हैं और जिस दिन दुकानदार बता देता है कि एटीएम  खुला है लोग अपना सारा काम छोड़कर एटीएम  के पास दौड़े चले आते हैं। मगर वहां पहुँचने पर एटीएम की शटर गिरी होती है। और फिर से लोग वापस मायूस अपने घर चले जाते हैं। यह हाल कई माह से चल रहा है। इससे सम्बंधित जब बैंक प्रबंधक से लोग पूछताछ करते है कि एटीएम  कब खुलेगा? तो प्रबंधक शाहब रौब झाड़ते हुए कहते है कि जब खुलेगा बाहर खड़े होकर देखते रहो। हम तुम्हें यहां बताने के लिए नहीं बैठे हुए हैं।  बैंक उपभोक्ता इतने परेशान हैं कि वह करें भी तो अब क्या करें? बैंक प्रशासन की उदासीनता से क्षेत्र के लोगो को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

आज कल ऑडिट वाले आये हैं इसीलिए खुला रहता है लेकिन सरकारी धन के खाने वाला भ्रष्ट मैनेजर व सांगीपुर बैंक कर्मचारियों ने सांगीपुर में अत्ति मचा रखी है।